Jio, Airtel और Vodafone-idea के किफायती रिचार्ज पैक्स जिनमें रोजाना मिलेगा 1 जीबी डाटा

लंबे समय से जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियां भारतीय बाजार में कई सारे प्रीपेड प्लांस उतारती आ रही हैं, जिनमें यूजर्स को असीमित डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली हैं। इतना ही नहीं यह कंपनियां इन प्लांस के साथ नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में भी देती आई हैं। इस वजह से मार्केट में इतने प्लांस मौजूद हैं, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को अपने लिए सस्ते प्लांस चुनने में परेशानी हो रही हैं। तो आज हम आपको कुछ प्रीपेड प्लांस के बारे में बताएंगे, जो आपके बजट में फिट होंगे। तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान
जियो यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1 जीबी डाटा (कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 300 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 24 दिनों की है।

वोडाफोन-आइडिया का 199 रुपये वाला प्लान
कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 199 रुपये वाला प्लान पेश किया है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 21 दिनों की है।
- Google ने लॉन्च किया नया एप Tangi, Tiktok से होगी कड़ी टक्कर
- आईटी मंत्रालय का प्रस्ताव, सोशल मीडिया कंपनियों को एक्टिव मोबाइल नंबर के लिए बनाना होगा डाटाबेस
- Jio और Airtel के इन धांसू प्रीपेड प्लांस में मिलेगा रोजाना 2GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट
- सोशल मीडिया पर भूलकर भी इस तरह की जानकारी न करें शेयर, नहीं तो होगा बहुत नुकसान