Covid 19 Vaccine: लोगों की सुविधा के लिए आरोग्य सेतु और CoWin में जोड़े जा सकते हैं ये चार फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 May 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine rush features that can be added to Aarogya Setu and CoWin to make booking slots easier
cowin - फोटो : amarujala

    18-45 साल के लोगों के लिए वैक्सीन लगवाने की मंजूरी मिल गई है। करोड़ों लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है लेकिन वैक्सीन के लिए लोगों को खाली स्लॉट नहीं मिल रहे। कोविन एप पर लोग रात-दिन स्लॉट खोज रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ ही वापस आना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण वैक्सीन की कमी है। हाल ही में बिहार सरकार को 18-45 साल के लोगों के लिए महज 3.50 लाख डोज ही मिले हैं। CoWin के सिस्टम को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। यदि कोविन और आरोग्य सेतु एप में कुछ सुधार कर दिए जाएं तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    cowin app
    cowin app - फोटो : cowin app

    वैक्सीन अलर्ट

    यदि कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर मैसेज के जरिए लोगों को सूचित कर दिया जाए तो काफी काम आसान हो जाएगा। किसी सेंटर पर वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद पोर्ट्ल को अपडेट कर दिया जाए जिसके बाद उन सभी लोगों को नोटिफिकेशन मिल जाएगा जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया है। कम-से-कम प्रत्येक आधे घंटे में पोर्टल को अपडेट किया जा सकता है।

    AAROGYA SETU
    AAROGYA SETU - फोटो : अमर उजाला

    आरोग्य सेतु एप में ऑटो लॉगिन

    आरोग्य सेतु एप में ऑटो लॉगिन या फिर पिन आधारित लॉगिन सिस्टम को दिया जा सकता है। फिलहाल वैक्सीन की उपलब्धता के लिए आरोग्य सेतु एप में ओटीपी के साथ बार-बार लॉगिन करना पड़ रहा है। इस एप में आईआरसीटीसी जैसा पिन आधारित लॉगिन सिस्टम दिया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें