Made in India: Lava Z2 Max स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जबरदस्त डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी

लावा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अपने नए स्मार्टफोन Lava Z2 Max को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। Lava Z2 Max को खासतौर पर ऑनलाइन क्लासेज के लिए पेश किया है। कहने के लिए Lava Z2 Max एक स्मार्टफोन है लेकिन इसके फीचर्स टैबलेट वाले हैं। इसमें 7 इंच की डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Lava Z2 Max की कीमत
Lava Z2 Max की कीमत 7,799 रुपये रखी गई है और फिलहाल इसे लावा के ऑनलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीदा जा सकता है। इस फोन को ऑफलाइन स्टोर पर कब उपलब्ध कराया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Lava Z2 Max के स्पेसिफिकेशन
लावा के इस नए फोन में 7 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600×900 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर दिया गया है, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी है। फोन में 2 जीबी DDR4X और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
- Best Plan: बेहद कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग वाले बेस्ट प्लान, मिलेगी 84 दिनों की वैधता
- PUBG MOBILE: गेम की वापसी पर क्या कहते हैं भारतीय गेमर्स, सुनें उनकी ही जुबानी
- Vivo इंडिया का बड़ा एलान, अगले तीन साल तक इन फोन को मिलेगा अपडेट
- Covid 19 India: ट्विटर ने दिया 110 करोड़ रुपये का दान, इन तीन संस्थाओं को मिलेंगे पैसे