Tips: स्मार्टफोन खरीदने का क्या है गोल्डन टाइम? बस थोड़ी सी समझदारी बचा सकती है आपके हजारों रुपये

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 17 Dec 2025 08:01 AM IST
सार

Best Time To Buy Smartphone:

क्या आप भी फोन खराब होते ही तुरंत नया खरीदने की गलती करते हैं? रुकिए! स्मार्टफोन खरीदने का भी एक सही वक्त होता है। अगर आप थोड़ी सी प्लानिंग और सब्र के साथ खरीदारी करें, तो आप अपनी जेब पर पड़ने वाला बोझ आधा कर सकते हैं। जानिए वो ट्रिक्स जो आपको दिलाएंगी बेस्ट डील।

विज्ञापन
best time to buy smartphone india new phone kharidne ka sahi samay kya hai
स्मार्टफोन - फोटो : AI

    अक्सर ऐसा होता है कि फोन धीमा हुआ नहीं कि हम तुरंत दुकान या ऑनलाइन स्टोर की तरफ दौड़ पड़ते हैं। यह जल्दबाजी आपकी जेब को हजारों रुपये की चपत लगा सकती है। गैजेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टाइमिग ही सब कुछ है। यहां जानिए कि आपको स्मार्ट खरीदारी कब करनी चाहिए।

    प्री-ऑर्डर करें
    प्री-ऑर्डर करें - फोटो : AI

    लेटेस्ट फोन चाहिए तो प्री-ऑर्डर करें

    अगर आपको बिल्कुल नया लॉन्च हुआ फोन ही चाहिए, तो उसके लॉन्च होते ही प्री-ऑर्डर करना सबसे समझदारी है। कंपनियां प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी बैंक डिस्काउंट और मुफ्त एक्सेसरीज (जैसे ईयरबड्स) देती हैं। बाद में यह ऑफर्स खत्म हो जाते हैं।

    नए मॉडल के लॉन्च का इंतजार करें
    नए मॉडल के लॉन्च का इंतजार करें - फोटो : अमर उजाला

    नए मॉडल के लॉन्च का इंतजार करें

    यह पुरानी लेकिन सबसे कारगर ट्रिक है। जैसे ही कंपनी किसी फोन का नया मॉडल लाती है, उसका पुराना मॉडल अपने आप सस्ता हो जाता है। फीचर्स में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता, लेकिन कीमत में भारी गिरावट आ जाती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें