सावधान: Kindle तक पहुंचे हैकर्स! आपकी एक गलती और खाली हो जाएगा अकाउंट, संभलकर डाउनलोड करें e-Book

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 16 Dec 2025 06:28 PM IST
सार

Kindle E-Books Hacking:

अगर आप भी किताबें पढ़ने के शौकीन हैं और Kindle का इस्तेमाल करते हैं, तो अब सतर्क हो जाएं। हैकर्स ने एक नया तरीका खोज निकाला है जिससे वे फेक ई-बुक्स के जरिए न सिर्फ आपका किंडल बल्कि पूरा अमेजन अकाउंट हैक कर सकते हैं।

विज्ञापन
fake ebooks can hack kindle amazon account security alert tech news hindi
किंडल तक पहुंचे हैकर्स - फोटो : AI जनरेटेड

    विस्तार

    ई-बुक रीडर्स के बीच अमेजन का किंडल काफी पॉपुलर है। लेकिन किंडल की यही लोकप्रियता अब हैकर्स के लिए एक बड़ा मौका बन गई है। अब तक माना जाता था कि किंडल को हैक करना बहुत मुश्किल है, लेकिन लंदन में एक सुरक्षा सम्मेलन के दौरान इस भ्रम को तोड़ दिया गया।

    कैसे काम करता है फर्जी ई-बुक वाला जाल?

    थेल्स कंपनी के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने इसका लाइव डेमो दिखाया। उन्होंने बताया कि जैसे एंड्राइड फोन में फेक एप वायरस या मैलवेयर फैलाने का काम करता है, ठीक वैसे ही किंडल के लिए हैकर्स ने मैलवेयर वाली ई-बुक्स तैयार की हैं, जो डिवाइस में घुसते ही आपकी पर्सनल जानकारियों तक पहुंच बना लेता है।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: 2026 में 16GB RAM वाले फोन की हो सकती है किल्लत, सस्ते स्मार्टफोन की कीमतें भी छूएंगी आसमान

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अनवेरिफाइड सोर्स से बचें

    अक्सर लोग पैसे बचाने या पुरानी किताबें पढ़ने के लिए अमेजन स्टोर के बाहर से किताबें डाउनलोड करके किंडल में डालते हैं, जिसे साइडलोडिंग कहते हैं। हैकर्स इसी का फायदा उठाते हैं। जैसे ही आप कोई इन्फेक्टेड ई-बुक अपने किंडल में डालते हैं, वह डिवाइस को इन्फेक्ट कर देती है।

    इसके बाद हैकर्स आपके किंडल एप से जुड़े क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे आपके पूरे Amazon अकाउंट का एक्सेस ले सकते हैं और बेतहाशा शॉपिंग कर आपको भारी चपत लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: गूगल ट्रांसलेट का नया कमाल फीचर, जानिए कैसे हेडफोन में सीधे लाइव सुन सकेंगे अनुवाद?

    कैसे रहें सुरक्षित?

    राहत की बात यह है कि इस सुरक्षा खामी को अमेजन ने पैच जारी कर ठीक कर दिया है। लेकिन भविष्य में ऐसे हमले दोबारा हो सकते हैं। इसलिए हम आपको कुछ खास सेफ्टी टिप्स बता रहे हैं:सोर्स चेक करें:जैसे आप फोन में अनजान जगह से एप नहीं डालते हैं, वैसे ही किंडल में भी अनजान वेबसाइट से किताबें डाउनलोड करने से बचें।टाइटल और फाइल:किताब डाउनलोड करने से पहले उसका टाइटल और सोर्स अच्छे से जांच लें।सुरक्षा तकनीक बदल रही है, लेकिन हैकर्स भी नए जुगाड़ खोज रहे हैं, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें