Jio VS Airtel: 999 रुपये में किस कंपनी का ब्रॉडबैंड प्लान है बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Sep 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
which company gives you best broadband plans under 1000 rupee Rs 999 Broadband Plan from JioFiber and Airtel Xstream Fiber
ब्रॉडबैंड प्लान: - फोटो : amarujala

    जियो फाइबर (JioFiber) और एयरटेल एक्सट्रीम (Airtel Xstream) भारत में दो सबसे ज्यादा लोकप्रिय ब्रॉडबैंड सर्विसेज हैं। रिलायंस जियो फाइबर में ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिलते हैं, वहीं एयरटेल एक्सट्रीम में भी कई ऐसी सेवाएं मिलती हैं जो यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं। जियो फाइबर और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के प्लान अलग-अलग हैं, लेकिन आज हम सिर्फ 999 रुपये की रेंज वाले प्लान के फायदे की बात करेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से...

    जियो फाइबर, Jio fiber
    जियो फाइबर, Jio fiber - फोटो : अमर उजाला

    JioFiber का 999 रुपये वाला प्लान

    जियोफाइबर का यह प्लान कंपनी का तीसरा सबसे महंगा प्लान है। जियो फाइबर के 999 रुपये वाले प्लान का नाम गोल्ड है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 150 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। खास बात यह है कि डाउनलोडिंग और अपलोडिंग दोनों स्पीड बराबर है। जीएसटी के साथ इस प्लान की कीमत 1,178 रुपये हो जाती है।

    jio fiber zee5
    jio fiber zee5 - फोटो : amarujala

    इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है और इसमें कुल 3.3 टीबी डाटा मिलता है। डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, जी5 प्रीमियम, सोनीलिव, अल्टबालाजी, जियो सिनेमा और जियो सावन जैसे कई एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें