Tecno Spark Go 2020 स्मार्टफोन की भारत में दस्तक, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2020 लॉन्च कर दिया है। टेक्नो स्पार्क गो 2020 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है। Tecno Spark Go 2020 की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 7 सितंबर से होगी।
टेक्नो के इस फोन की कीमत 6,499 रुपये है और इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन आइस जेडाइट और एक्वा ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी।
टेक्नो के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित HiOS 6.2 दिया गया है। टेक्नो स्पार्क गो 2020 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में 1.8GHz का मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
टेक्नो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस एआई लेंस है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी मिलेगी। वहीं सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ बोकेह, एआई ब्यूटी और एचडीआर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
टेक्नो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी ने 24 घंटे कॉलिंग और 15.6 घंटे गेमिंग का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी ओटीजी और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
- Samsung Galaxy Z Fold 2 हुआ लॉन्च, मिलेगी मुड़ने वाली डिस्प्ले
- Oppo f17 and f17 pro: Oppo F17 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च, मिलेगा सबसे पतले फोन का तोहफा
- Redmi 9A स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,799 रुपये
- Realme X7 और Realme X7 Pro हुए लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए रियर में मिलेगा 4 कैमरों का सेटअप