Weekly Tech Wrap: आईफोन 15 सीरीज की लॉन्चिंग से लेकर इमरजेंसी अलर्ट की टेस्टिंग तक, ये हैं प्रमुख टेक अपडेट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 17 Sep 2023 05:22 PM IST
सार

सरकार ने इस हफ्ते इमरजेंसी अलर्ट की टेस्टिंग की। इस हफ्ते कई सारे गैजेट्स भी लॉन्च किए गए हैं। चलिए जानते हैं हफ्ते भर की प्रमुख टेक खबरें।

विज्ञापन
Weekly Tech Wrap From iphone 15 series launch to emergency alert testing these are major tech updates
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

    टेक जगत के लिए सितंबर का यह सप्ताह काफी खास रहा है। हफ्ते की शुरुआत में ही आईफोन 15 सीरीज ने मार्केट में एंट्री ली। एपल ने इस सीरीज के तहत आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को पेश किया गया है। वहीं सरकार ने इस हफ्ते इमरजेंसी अलर्ट की टेस्टिंग की। यूजर्स के स्मार्टफोन पर "Emergency Alert: Severe” का मैसेज भेजा गया था। वहीं इस हफ्ते कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए गए हैं। चलिए जानते हैं हफ्ते भर की प्रमुख टेक खबरें।

    iphone 15 series
    iphone 15 series - फोटो : सोशल मीडिया

    Apple Event

    एपल ने ठीक एक साल बाद 12 सितंबर को Apple's Wonderlust Event में नए आईफोन (iphone 15 series) लॉन्च किया। नई सीरीज के साथ A17 बायोनिक चिपसेट दिया गया। इसके अलावा नए iphone के साथ टाईप-सी पोर्ट दिया गया। एपल ने एपल वॉच सीरीज 9 भी पेश की।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    ChatGPT
    ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    ChatGPT पर हुआ मुकदमा

    अमेरिकी लेखक समूह ने कंपनी पर कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर मुकदमा दायर कर दिया। लेखकों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट समर्थित प्रोग्राम. एआई चैटबॉट चैटजीपीटी को प्रशिक्षित करने के लिए उनके लेखन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें