Apple Event: iPhone 15 Series, Apple watch series 9 लॉन्च, पुरानी कीमत पर ही लॉन्च हुए नए आईफोन
Apple Watch series 9 के अलावा एपल ने iPhone 15 , iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max भी पेश किया है। iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max के साथ A17 PRO बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो कि दुनिया का पहला 3 नैनोमीटर वाला प्रोसेसर है। इसे तीन नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

विस्तार
नए आईफोन का इंतजार अब खत्म हो गया है। एपल ने ठीक एक साल बाद Apple's Wonderlust Event में नए आईफोन लॉन्च किए हैं। इस बार एपल ने iphone 15 series सीरीज पेश की है। नई सीरीज के साथ A17 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा नए iphone के साथ टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया है। Apple का यह इवेंट कंपनी के क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में हुआ है। एपल ने एपल वॉच सीरीज 9 भी पेश की है।
iPhone 15 सीरीज के साथ इस बार कई सारे बदलाव किए गए हैं। iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल के साथ इस बार डायनेमिक आईलैंड मिलेगा। इसके अलावा सभी फोन में टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। iPhone 15 सीरीज के प्रो मॉडल से आईकॉनिक साइलेंट बटन हटा दिया गया है। रेगुलर मॉडल को भी इस बार 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है।

इवेंट की शुरुआत कंपनी की सीईओ टिम कुक ने एपल वॉच सीरीज 9 की लॉन्चिंग के साथ थी। इवेंट में सबसे पहले एपल वॉच सीरीज 9 ही पेश की गई। इसमें एस 9 चिपसेट दिया गया है जिसे अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट दिया गया है। नई वॉच को री-डिजाइन किया गया है।
Apple Watch series 9 के साथ डिजिटल क्राउन दिया गया है। इसकी डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। Apple Watch series 9 के साथ एपल सिरी का पहले के मुकाबले बेहतर सपोर्ट मिलेगा।