Vodafone-Idea के शानदार प्रीपेड प्लान हुए लॉन्च, मिलेगी डाटा और कॉलिंग की सुविधा

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 219 और 399 रुपये वाले नए टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी ने तीन दिसंबर को बढ़ी हुई दरों के साथ कई प्रीपेड प्लांस बाजार में उतारे थे,जिसकी वजह से यूजर्स को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़े थे। हालांकि, अब एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए कॉलिंग पर से एफयूपी लिमिट को हटा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस जियो ने भी 149 और 98 रुपये वाले रिचार्ज पैक दोबारा पेश किए हैं। तो चलिए जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के लेटेस्ट प्लांस में यूजर्स को कितना डाटा मिलेगा...

Vodafone-Idea का 219 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 219 रुपये वाला प्लान पेश किया है। कंपनी इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1 जीबी ( कुल 28 जीबी डाटा) डाटा और 100 एसएमएस देगी। साथ ही यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (ऑफ-नेट कॉलिंग) की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

Vodafone-Idea का 399 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपये वाला प्लान पेश किया है। कंपनी इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1.5 जीबी ( कुल 42 जीबी डाटा) डाटा और 100 एसएमएस देगी। साथ ही यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (ऑफ-नेट कॉलिंग) की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।
- लोकप्रिय लेखक दीपक चोपड़ा का एप जल्द होगा लॉन्च, मुश्किल समय में आपकी करेंगे मदद
- Reliance Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, 149 और 98 रुपये वाले प्लान दोबारा हुए लॉन्च
- आखिरकार लोग ठगी के शिकार कैसे हो जाते हैं? विस्तार से समझिए
- फोन की बैटरी से परेशान हैं और पावर बैंक खरीदने की सोच रहे हैं तो ध्यान में रखें ये टिप्स