लोकप्रिय लेखक दीपक चोपड़ा का एप जल्द होगा लॉन्च, मुश्किल समय में आपकी करेंगे मदद

तकनीक ने हमारे जीवन को इतना आसान बना दिया है कि अब हम हर एक काम को कर सकते है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे। इतना ही नहीं टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफस्टाइल के स्तर को बहुत सुधारा है और साथ ही देश के कई क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। इस कड़ी में अब जल्द ही प्रसिद्ध लेखक दीपक चोपड़ा (Deepak Chopra) का एप आने वाला है, जिसके जरिए वह लोगों की मुश्किल परिस्थिति में मदद कर सकेंगे।
साथ ही इस एप को डिजिटल दीपक (Digital Deepak) का नाम दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से लैस है। आपको बता दें कि दीपक चोपड़ा ने इस एप के लिए सैन-फ्रांसिस्को (San Francisco) की सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंपनी एआई फाउंडेशन के साझेदारी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एप को नए साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
डॉ. दीपक चोपड़ा ने इस एप को लेकर कहा है कि मैं इस एप के जरिए ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं, जिससे मुश्किल समय में उनकी मदद कर सकूं। उन्होंने आगे कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी मेरे से अधिक जीवित रहेगी।
डिजिटल दीपक एप को पहली बार पिछले महीने टेस्टिंग के लिए लोगों के बीच पेश किया गया था। इस दौरान एआई फाउंडेशन के सीईओ डॉ. लार्स बटलर ने कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेेंस टेक्नोलॉजी लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा था कि डिजिटल दीपक एप लोगों की जेब में एक वास्ताविक मानव के रूप में रहेगा।
डिजिटल दीपक एप का इंटरफेस वीडियो कॉल की तरह है, जिसमें यूजर का कैमरा डिवाइस के राइट कॉर्नर में होता है। साथ ही यह एप नए यूजर के लॉग इन करने पर उसे सूचित करता है कि यह उनके लिए 'अनंत कल्याणकारी मार्गदर्शक' के रूप में काम करेगा। इसके अलावा डिजिटल दीपक एप अपने यूजर्स के फेस एक्सप्रेशन को भी पढ़ता है। हालांकि, इस एप में कई बग पाएं गए हैं, जिनको सुधारा जा रहा हैं। फिलहाल, कंपनी ने इस एप की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
एआई फाउंडेशन ने लोकप्रिय लेखक दीपक चोपड़ा की किताबों, लेटर्स और स्पीच से जानकारी लेकर डिजिटल दीपक एप में इंस्टॉल की हैं। अगर यूजर्स इस एप को लगातार इस्तेमाल करते हैं, तो यह तकनीक यूजर्स का स्वागत उनके नाम से करती है। इसके अलावा यूजर्स इस एप में राजनीति से लेकर धर्म के विष्य तक पर बातचीत कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स डिजिटल दीपक की आधिकारिक साइट पर जाकर साइन अप भी कर सकते है।