लॉन्च हुआ दुनिया का पहला 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन, 128 स्टोरेज
कंपनी ने वीवो एक्सप्ले5 एलीट नाम से 6 जीबी रैम के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया है।फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन की दुनिया में पिछले कुछ समय से 6 जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन की चुर्चा चल रही थी। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी विवो आखिरकार इसको सच कर दिया है। कंपनी ने वीवो एक्सप्ले5 एलीट नाम से 6 जीबी रैम के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की घोषणा चीन में एक समारोह के दौरान की गई।
वीवो एक्सप्ले5 एलीट 6 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इसके साथ की कंपनी ने चीन में मिडरेंज का एक और फोन वीवो एक्सप्ले5 लॉन्च किया है जो 4 जीबी रैम के साथ है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं जो वीवो कस्टम यूआई फनटच के साथ काम करते हैं।
वीवो एक्सप्ले5 एलीट सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज की तरह डुअल कर्व्ड 5.4 इंच सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है। इसमें क्वालकॉम 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820, एड्रीनो 530 जीपीयू और 128 इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है।
वीवो एक्सप्ले5 एलीट में सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट, 4जी एलटीई, हाई-फाई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3600एमएएच है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। दोनों स्पिलिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग फीचर दिया गया है। वीवो एक्सप्ले5 एलीट 8 मार्च से चीन में 4,288 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इस फोन के लॉन्च के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।