फेसबुक पर आपकी फोटो दिखेगी सबसे अलग, जानिए कैसे

बीबीसी हिन्दी/अमर उजाला, पार्टनर
Sun, 06 Mar 2016 04:46 PM IST
सार
  • फेसबुक ने हाल ही में सात सेकेंड के वीडियो को प्रोफाइल पिक्चर में लगाने की तकनीक शुरू की है।
  • इंस्टाग्राम या फ्लिकर पर आप अपनी तस्वीरें पोस्ट करके सब से अलग दिखने की कोशिश कर सकते हैं।
Download DMD Clone Photo App For Free

    विस्तार

    फेसबुक ने हाल ही में सात सेकेंड के वीडियो को प्रोफाइल पिक्चर में लगाने की तकनीक शुरू की है।

    इंस्टाग्राम या फ्लिकर पर आप अपनी तस्वीरें पोस्ट करके सब से अलग दिखने की कोशिश कर सकते हैं।

    अपनी तस्वीरों को अगर आप दूसरों से अलग दिखाना चाहते हैं तो उसके लिए कई वेबसाइट और ऐप हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

    कुछ आपकी फोटो पर स्पेशल इफ़ेक्ट डालते हैं और कुछ की मदद से आप अपनी फोटो पर टच अप भी कर सकते हैं। मोशन शॉट या फोटो विंडो इस्तेमाल करके अपनी फोटो में आप कुछ ख़ास कर सकते हैं।

    एक ही तस्वीर में आपकी अगर कई तस्वीरें हों तो वो दूसरों से अलग दिखेंगी। ऐसा करने के लिए DMDक्लोन नाम का ऐप आपको इस्तेमाल करना पड़ेगा।

    ऐसा करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर आपको कई ऐप मिल जाएंगे लेकिन अगर WonderHowTo पर विश्वास करें तो DMD क्लोन इनमे सबसे बढ़िया है।

    ऑटोमेटिक मोड

    ये ऐप आपको एंड्रॉयड और एप्पल दोनों पर मिल जाएगा लेकिन अपने एप्पल पर डाउनलोड करने के लिए आपको करीब 60 रुपये ख़र्च करने पड़ेंगे।

    एक बार ऐप को डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लीजिए उसके बाद आप उससे क्या कर सकते हैं उसे समझना ज़रूरी है।

    जिन फीचर्स को देख आप खुश हो जाएंगे उनमें एक है ऐसा है कि आप स्मार्टफोन को छुए बिना फोटो ले सकते हैं।

    ऑटोमेटिक मोड में आप टाइमर का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन पर फोटो ले सकते हैं और अगर कैमरे को चलते रहने दें तो एक से ज़्यादा तस्वीर भी ले सकते हैं।

    जिन्हें हर दिन अपनी सेल्फ़ी चाहिए उनके लिए यह फीचर बहुत काम की चीज़ है।

    एक ही फोटो में कई फोटो डालने के लिए अपनी कुछ तस्वीरें ले लीजिये। आप कम से कम तीन और ज़्यादा से ज़्यादा पांच तस्वीरें ले सकते हैं।

    जब आप ये तस्वीरें ले रहे होंगे तो पिछली तस्वीर की छाया-सी आपको दिखाई देगी। इससे आपको अगली तस्वीर लेने में मदद मिलेगी।

    सभी फोटो लेने के बाद उन्हें एडिट कर दीजिए ताकि वो एक साथ हो जाएं। उसके लिए आपको सिर्फ टिक मार्क को टैप करना होगा।

    जब फोटो को आपने एडिट कर लिया हो, उसके बाद उसको स्मार्टफोन की गैलरी में सेव कर लीजिए। उसके बाद आप जैसे चाहें उसे शेयर कर सकते हैं।

    और पढ़ें...