Weeekly Tech Update: एक क्लिक में जानें इस सप्ताह के टेक अपडेट्स

भारतीय टेक्नोलॉजी बाजार में इस सप्ताह एक से बढ़कर एक डिवाइस लॉन्च किए गए। इस हफ्ते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) हुई। इस बैठक में Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा से साथJio Phone 5G को लॉन्च करने की घोषणा भी हुई। साथ ही IRCTC ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन फूड ऑर्डर सुविधा को लॉन्च किया। यदि आप भी इंटरनेट दुनिया की ऐसी ही टेक डिटेल जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते की प्रमुख टेक्नोलॉजी खबरों की जानकारी के साथ सभी जरूरी टेक अपडेट्स भी देंगे। चलिए जानतें हैं...

Vivo Y35 भारत में लॉन्च
फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस 2.5D कर्व डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6 nm वाला Snapdragon 680 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया गया है।

Reliance AGM 2022
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) 29 अगस्त को हुई। AGM 2022 की शुरुआत वर्चुअल तौर पर 2 बजे से हुई। बता दें कि अगस्त महीने में हर साल रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक होती है। इसी AGM में 2016 में जियो की लॉन्चिंग हुई थी।