50MP कैमरा और EIS सपोर्ट के साथ Vivo Y35 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 29 Aug 2022 01:43 PM IST
सार

Vivo Y35 में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस 2.5D कर्व डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6 nm वाला Snapdragon 680 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया गया है।

Vivo Y35 launched in india with 50MP EIS camera specifications features price
Vivo Y35 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Vivo) ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y35 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मिडरेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सुपर नाइट कैमरा और 8 जीबी तक की रैम दी गई है। Vivo Y35 में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट भी दिया गया है। चलिए Vivo Y35 की अन्य स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

    फोन को Agate ब्लैक और Dawn गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। साथ ही लॉन्चिंग ऑफर्स के रूप में 31 सितंबर तक ग्राहकों को ICICI/SBI/Kotak /OneCard पर 1000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

    फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस 2.5D कर्व डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6 nm वाला Snapdragon 680 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Vivo Y35 में Multi Turbo और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 8 जीबी की रैम मिलती है और इसे 3 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।