1.60 लाख के फ्लैगशिप फोन की कीमत हजारों रुपये हुई कम: आईफोन 17 प्रो को देता है टक्कर, क्या खरीदने बेहतर मौका?
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एस26 और एस26 अल्ट्रा को सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम में शामिल कर दिया है। कंपनी की जांच और रिन्यूफिकेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ये फोन कम कीमत में मिलेंगे। फोन की कीमत 74,799 रुपये से शुरू है और एक साल की वारंटी भी मिलेगी।

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन है, लेकिन कीमत देखकर कदम पीछे खींच रहे हैं? सैमसंग ने ऐसे ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को भारत में अपने सर्टिफाइड रीन्यूड प्रोग्राम के तहत उपलब्ध करा दिया है। इन फोन को नई जैसी स्थिति में कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि सैमसंग के ये फोन्स मार्केट में आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स को कड़ी टक्कर देते हैं।क्या है सर्टिफाइड रीन्यूड प्रोग्राम?
- सैमसंग के मुताबिक, रीन्यूड फोन को ग्राहकों तक पहुंचाने से पहले कंपनी की प्रमाणित प्रक्रिया से गुजारा जाता है। इसमें फोन की जांच, सफाई, मरम्मत और टेस्टिंग शामिल है। कंपनी का दावा है कि इस प्रक्रिया के बाद डिवाइस उसकी गुणवत्ता, प्रदर्शन और भरोसे से जुड़े मानकों पर खरे उतरते हैं।
- इन स्मार्टफोन को बिक्री से पहले पूरी तरह रीसेट भी किया जाता है, ताकि पुराने उपयोगकर्ता का निजी डेटा उसमें मौजूद न रहे। इसके साथ फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट किया जाता है।

बैटरी और खराब हिस्सों का भी रखा जाता है ध्यान
- सैमसंग का कहना है कि सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 सीरीज में प्रमाणित बैटरी दी जाती है। अगर किसी फोन के किसी हिस्से को बदलने की जरूरत होती है, तो कंपनी के मुताबिक उसमें असली सैमसंग पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
- यानी ग्राहकों को इस्तेमाल किया हुआ फोन सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि कंपनी की जांच और नवीनीकरण प्रक्रिया से गुजरने के बाद मिलता है।

कितनी है कीमत?
सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 की कीमत 74,799 रुपये से शुरू होती है। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के लिए ग्राहकों को कम से कम 1,18,999 रुपये खर्च करने होंगे।
गैलेक्सी एस26
| रैम/स्टोरेज | लॉन्च कीमत | मौजूदा कीमत | री-न्यूड कीमत |
|---|---|---|---|
| 12 जीबी/256 जीबी | 87,999 रुपये | 79,999 रुपये | 74,799 रुपये |
| 12 जीबी/512 जीबी | 1,07,999 रुपये | 99,999 रुपये | 91,799 रुपये |
गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा
| रैम/स्टोरेज | लॉन्च कीमत | मौजूदा कीमत | री-न्यूड कीमत |
|---|---|---|---|
| 12 जीबी/256 जीबी | 1,39,999 रुपये | 1,30,999 रुपये | 1,18,999 रुपये |
| 12 जीबी/512 जीबी | 1,59,999 रुपये | 1,50,999 रुपये | 1,35,999 रुपये |
- आईफोन डुओ बनाम सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा: 3 लाख वाला आईफोन या 200एमपी कैमरा चैंपियन; आपकी पसंद कौन?
- एआई रेट्रो ट्रेंड: 80 के वायरल ट्रेंड में शामिल होने के क्या हैं जोखिम? तस्वीर बनाने से पहले जानें ये बातें
- बड़ा खुलासा: एआई से जैविक हथियार बनाने की कोशिश! एंथ्रोपिक ने कई खतरनाक मामले समय रहते रोके
- iPhone Duo की कीमत जानकर लोगों ने पकड़ा सिर: कोई बोला- फोन लें या बाइक? तो किसी ने कहा- एक किडनी काफी नहीं