मोटो टर्बो स्मार्टफोन और मोटो 360 स्मार्टवॉच की कीमत घटी
विज्ञापन

मोटोरोला ने भारत में मोटो जी 4 और मोटो जी 4 प्लस को लॉन्च कर दिया है। इसके लॉन्च के साथ ही मोटो टर्बो वर्जन की कीमत घटा दी गई है। मोटो जी टर्बो जिसकी कीमत 12,499 रुपए रखी गई थी, अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन 11,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

मोटो एक्स प्ले जिसकी कीमत 18,999 रुपए रखी गई थी, अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन 17,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा कंपनी ने मोटो 360 (2 जेन) स्मार्टवॉच पर छूट की पेशकश की है। स्मार्टवॉच अब 18,499 रुपये में खरीदा जा सकती है, पहले इसकी कीमत 19,999 रुपये थी। साथ ही ग्राहकों को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं, अगर वे मोटोरोला फोन के साथ स्मार्टवॉच खरीदते हैं।
विज्ञापन