माइक्रोमैक्स ने उतारा 4जी कैनवस इवोक, कीमत 8,499 रुपये
माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक स्मार्टफोन 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ है।इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विस्तार
माइक्रोमैक्स ने अपना कैनवस एक्सपी 4जी लॉन्च के बाद नया 4जी स्मार्टफोन कैनवस इवोक लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक (Micromax Canvas Evok) की कीमत 8,499 रुपये पर तय की गई है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
माइक्रोमैक्स कैनवस इवोक स्मार्टफोन 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ है। फोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
यह 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। इसमें 3000एमएएच की बैटरी दी गई है।