Jio देने वाला है अपने 38 करोड़ से अधिक ग्राहकों को एक साल के लिए बड़ा तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Jio to Offer 1 Year of Free Disney Plus Hotstar VIP Subscription for Its users
JIO - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने कुछ यूजर्स को फ्री में डाटा का तोहफा दिया था, वहीं अब खबर है कि जियो जल्द ही अपने 38 करोड़ से अधिक यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री में देने वाली है। बता दें कि जियो पहले से ही अपने यूजर्स को हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दे रही है।

    Jio देने वाला है अपने 38 करोड़ से अधिक ग्राहकों को एक साल के लिए बड़ा तोहफा

    यह पहला मौका होगा जब जियो अपने ग्राहकों को 399 रुपये की कीमत का एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन फ्री में देगी। इसका सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद जियो के यूजर्स फ्री में कई बड़ी फिल्में, किड्स कंटेंट, हॉटस्टार स्पेशल और क्रिकेट मैच देख सकेंगे।

    Jio Free Disney+ Hotstar VIP
    Jio Free Disney+ Hotstar VIP - फोटो : JIO

    कंपनी ने इसका टीजर वेबसाइट पर जारी किया है, हालांकि इस ऑफर की शुरुआत कब होगी, इसकी कोई सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर कई बॉलीवुड फिल्मों का प्रीमियर भी होने लगा है। इसके अलावा आप लाइव मैच भी देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें