इन खास डिवाइस के जरिए अपने पुराने टीवी को बनाएं नया स्मार्ट टीवी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 04 Jun 2020 02:38 PM IST
Tips and tricks to change your old tv to smart tv all you need to know
smart tv gadgets - फोटो : pixabay

    अगर अपका टीवी पुराना हो गया है और आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार नहीं कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बाजार में उपलब्ध कुछ खास सेट-टॉप बॉक्स की जानकारी देंगे, जिनके जरिए आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं। इतना ही नहीं इन सेट-टॉप बॉक्स से आप अपने टीवी में इंटरनेट के साथ-साथ अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप्स को भी एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, इन तमाम सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपके पुराने टीवी में एचडीएमआई पोर्ट होने चाहिए, तभी आप एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स को कनेक्ट कर सकेंगे। तो आइए डिवाइस पर डालते हैं एक नजर...

    Xiaomi Mi Box 4K
    Xiaomi Mi Box 4K - फोटो : monicamichel40

    Xiaomi Mi Box 4K

    शाओमी ने इस सेट-टॉप बॉक्स को पिछले साल लॉन्च किया था। इस बॉक्स की कीमत 3,499 रुपये है। आपको एमआई बॉक्स 4के में गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले-स्टोर के साथ लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग एप का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने एमआई बॉक्स 4के में एचडीआर 10, डॉल्बी एटमॉस, एंड्रॉयड 9.0, एचडीएमआई, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया है।

    Airtel Xstream Box
    Airtel Xstream Box - फोटो : amar ujala

    Airtel Xstream Box

    टेलीकॉम कंपनी कंपनी एयरटेल ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स को लॉन्च किया था। इस सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 3,999 रुपये है। इस बॉक्स में आपको एंड्रॉयड 9.0 पाई, गूगल प्ले-स्टोर, गूगल असिस्टेंट और वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आप एचडीएमआई केबल के जरिए इस सेट-टॉप बॉक्स को अपने पुराने टीवी के साथ भी जोड़ सकते हैं।

    और पढ़ें...