Jio ने लॉन्च किया नया रिचार्ज ऑफर, 28 फरवरी तक ही उठा सकते हैं फायदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Jio Recharge Offers February 2021 Avail Up to Rs 1000 Off Through These Apps AND Cashback upto Rs 100
Jio Recharge Offers - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया रिचार्ज ऑफर पेश किया है जिसकी शुरुआत 16 फरवरी से हो गई है। जियो रिचार्ज ऑफर का फायदा 28 फरवरी 2021 तक ही उठाया जा सकता है। इस ऑफर के तहत रिचार्ज कराने पर कैशबैक और रिवार्ड जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि जियो के रिचार्ज पर 100 रुपये तक का कैशबैक और 1,000 रुपये तक का रिवॉर्ड भी मिल रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इस ऑफर के बारे में...

    paytm
    paytm - फोटो : amarujala

    Paytm के साथ रिचार्ज पर ऑफर

    नए ऑफर के तहत यदि आप Paytm से अपने जियो नंबर को रिचार्ज करते हैं तो 100 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर जियो के नए ग्राहकों के लिए पहले, दूसरे और तीसरे रिचार्ज के लिए है। वहीं पुराने ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का रिवार्ड मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको पेटीएम से कम-से-कम 48 रुपये का रिचार्ज करना होगा। रिवॉर्ड के रूप में आपको कूपन मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप शॉपिंग आदि में कर सकेंगे।

    फोनपे
    फोनपे - फोटो : twitter: @PhonePe_

    PhonePe के साथ रिचार्ज ऑफर

    यदि आप जियो के नए ग्राहक हैं और PhonePe से रिचार्ज करते हैं तो आपको 140 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा और साथ में 260 रुपये का स्क्रैच एंड विन रिवॉर्ड मिलेगा। 140 रुपये वाले कैशबैक दो भाग में मिलेगा। पहले रिचार्ज पर 80 रुपये का और दूसरे और तीसरे रिचार्ज पर 60-60 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं पुराने या मौजूदा ग्राहकों को पहले रिचार्ज पर 120 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा, हालांकि यह ऑफर यूपीआई आईडी से रिचार्ज करने पर भी लागू होगा। PhonePe के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कम-से-कम 125 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें