फोन में कर दें यह सेटिंग, पासवर्ड नहीं होने पर भी कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे फोन अनलॉक रहने के बावजूद भी कोई बगैर आपके मर्जी के उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता। आपके एंड्रॉयड फोन में ही एक खास फीचर मौजूद है, जिसे आप कुछ सिंपल टिप्स के जरिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने फोन में मौजूद पर्सनल डाटा को दूसरे लोगों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Pin the Screen या Screen Pinning नाम से एक फीचर आपके स्मार्टफोन में मौजूद है। इस फीचर के इस्तेमाल के बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति बिना आपकी मर्जी के फोन को एक्सेस नहीं कर सकता है। यह फीचर एंड्रॉयड 5.0 और उसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध है। सैमसंग के फोन में यह फीचर pin windows के नाम से है।

Pin the Screen या Screen Pinning में आप किसी भी एप को लॉक या पिन कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपके फोन में उस एप के अलावा कोई अन्य एप ओपन नहीं होगा, जब तक आप खुद नहीं चाहेंगे। यानी अगर आप किसी को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के लिए अपना फोन दे रहे हैं, तो उस एप को इसमें लॉक या पिन कर दीजिए। इसके बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति इंस्टाग्राम के अलावा आपके फोन के किसी भी दूसरे एप को इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।