Jio Gigafiber: शुरुआत के दो महीने फ्री रहेगी सेवा, इन ग्राहकों को मिलेगा तोहफा !

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 02 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Jio GigaFiber Preview Customers may Get Free Service for Two Months details here
jio gigafiber - फोटो : jio

    मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो सितंबर की शुरुआत में ही अपनी जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस से तहलका मचाने की तैयारी में है। 5 सितंबर को जियो गीगाफाइबर के प्लान की घोषणा होने वाली है, वैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक में यह साफ हो ही गया है कि जियो गीगाफाइबर की शुरुआती कीमत 700 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये होगी। वहीं लॉन्चिंग से पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बीटा यूजर्स को बड़ा मिलने की बात कही गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    jio gigafiber plans
    jio gigafiber plans - फोटो : JIO

    इस बात से तो आप वाकिफ ही हैं कि रिलायंस जियो अपने गीगाफाइबर की टेस्टिंग देश के कई बड़े शहरों में कर रही है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग के लिए कई हजार बीटा यूजर्स बनाए हैं जो इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं। अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जो लोग जियो गीगाफाइबर की पहले से टेस्टिंग कर रहे हैं उन्हें कंपनी शुरुआती दो महीने फ्री सेवा देगी।

    इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ें जियो गीगाफाइबर के बारे में पूरी जानकारी

    jio gigafiber
    jio gigafiber - फोटो : my smart price

    टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीव्यू ऑफर के तहत जियो गीगाफाइबर यूजर्स से शुरुआती दो महीने पैसे नहीं लिए जाएंगे। बता दें कि फिलहाल प्रीव्यू ऑफर (बीटा) के तहत 2,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए जा रहे हैं जिसमें 1,000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज के रूप में शामिल हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें