Jio Gigafiber इफेक्ट: 100Mbps वाला सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 26 Aug 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Excitel Offers 100 Mbps Broadband Plans Less than Rs 500 Per Month Could be the Most Attractive Ones
demo pic - फोटो : youtube

    जियो गीगाफाबर की लॉन्चिंग में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। 5 सितंबर को जियो गीगाफाइबर की आधिकारिक लॉन्चिंग होने वाली है। इससे पहले तमाम ब्रॉडबैंड कंपनियां आकर्षक ऑफर पेश कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही टाटा और एयरटेल ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त डाटा देने का ऐलान किया है। वहीं अब एक कंपनी ने महज 500 रुपये में 100एमबीपीएस की स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान देने का एलान किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    excitel broadband
    excitel broadband - फोटो : excite

    500 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में 100एमबीपीएस की स्पीड

    टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक Excitel ब्रॉडबैंड ने जियो गीगाफाइबर की टक्कर में 500 रुपये की कीमत में 100एमबीपीएस का प्लान देने का एलान किया है। Excitel कोई बड़ी कंपनी नहीं है। हो सकता है कि आपने इसका नाम भी ना सुना हो। यह कंपनी फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और जयपुर में ब्रॉडबैंड सेवा दे रही है। दिल्ली-एनसीआर में Excitel के 100Mbps प्लान की शुरुआती कीमत 699 रुपये है। वहीं यदि आप तीन महीने का प्लान लेते हैं तो आपको 525 रुपये प्रति महीने देने होंगे।

    delhi ncr
    delhi ncr - फोटो : excitel

    इसके अलावा कंपनी एक साथ 6 महीने के प्लान को सिर्फ 490 रुपये प्रति माह पर दे रही है। 12 महीने का प्लान एक साथ लेने पर प्रति महीने 436 रुपये लगेंगे। ग्राहकों को कंपनी डुअल बैंड वाई-फाई फाइबर राउटर भी दे रही है, हालांकि 2,000 रुपये सिक्योरिटी के लिए भी देना होगा। कंपनी के पास 200Mbps वाला भी ब्रॉडबैंड प्लान है जिसकी शुरुआती कीमत 849 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें