Jio GigaFiber: ब्रोंज, सिल्वर और गोल्ड समेत 6 प्लान हुए लॉन्च, सिर्फ इस प्लान में मिलेगा 4K TV

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 06 Sep 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Jio GigaFiber plans launched know details about Bronze Silver Gold Diamond Platinum Titanium plans
Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने आखिरकार जियो फाइबर के प्लान्स की घोषणा कर दी है। जियो गीगाफाइबर के तहत ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान पेश किए गए हैं। ब्रोंज की कीमत 699 रुपये, सिल्वर की कीमत 849 रुपये, गोल्ड की कीमत 1,299 रुपये, डायमंड की कीमत 2,499 रुपये, प्लेटिनम की कीमत 3,999 रुपये और टाइटेनियम प्लान की कीमत 8,499 रुपये है।डाटा स्पीड की बात करें तो ब्रोंज प्लान में 100 एमबीपीएस, सिल्वर में 100 एमबीपीएस, गोल्ड में 250 एमबीपीएस, डायमंड में 500 एमबीपीएस और प्लेटिनम व टाइटेनियम प्लान में 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

    Jio GigaFiber plan bronz
    Jio GigaFiber plan bronz - फोटो : amar ujala

    ब्रोंज प्लान

    इस मासिक प्लान की कीमत 699 रुपये है। 12 महीने का प्लान लेते हैं तो 8,388 रुपये देने होंगे। इसमें आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसमें कुल 2400 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। 12 महीने का प्लान लेते हैं तो आपको 6 वॉट का ब्लूटूथ स्पीकर, 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। साथ ही दो महीने की सेवा फ्री मिलेगी यानी यह एक साल का प्लान लेने पर आप कुल 14 महीने इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः Jio GigaFiber Plans: सभी ग्राहकों को मिलेगा सेटटॉप बॉक्स, WhatsApp से करें रजिस्ट्रेशन

    Jio GigaFiber plan silver
    Jio GigaFiber plan silver - फोटो : amar ujala

    सिल्वर प्लान

    इस प्लान की कीमत 849 रुपये है। सालाना प्लान की कीमत 10,188 रुपये होगी। इस प्लान में 3,999 रुपये की कीमत वाला स्पीकर फ्री में मिलेगा। साथ में 4के सेटटॉप बॉक्स और जियो होम गेटवे फ्री मिलेगा। इस प्लान में 100 एमबीपीएस की डाटा स्पीड मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें