Jio GigaFiber Plans: सभी ग्राहकों को मिलेगा सेटटॉप बॉक्स, WhatsApp से करें रजिस्ट्रेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 06 Sep 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
jio gigafiber plans launched know all offers and details here
jio gigafiber plans - फोटो : जियो

    रिलायंस जियो ने आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद जियो की तीसरी वर्षगांठ पर जियो गीगाफाइबर (Jio Gigafiber) के प्लान के बारे में जानकारी दी है। वैसे कंपनी ने हाल ही में अपनी वार्षिक आम बैठक में कहा था कि जियो गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये और अधिकतम कीमत 10,000 रुपये होगी। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो फाइबर के वेलकम ऑफर में ग्राहकों को एचडी और 4K टेलीविजन के साथ 4K सेट टॉप बॉक्स फ्री में मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को जियो फॉरएवर एनुअल प्लान लेना होगा। आइए जानते हैं जियो गीगाफाइबर के सभी प्लान के बारे में....

    मुकेश अंबानी (फाइल फोटो)
    मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

    दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डाटा नेटवर्क Jio ने आज भारत के 1,600 शहरों में फाइबर टू द होम सर्विस JioFiber के शुरूआत की घोषणा की। भारत में अभी औसत फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड की स्पीड करीब 25 एमबीपीएस है। यहां तक कि अमेरिका जैसी विकसित अर्थव्यवस्था में भी यह लगभग 90 एमबीपीएस ही है। JioFiber जोकि भारत की पहली 100 फीसदी ALL-FIBER ब्रॉडबैंड सेवा है इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस से शुरू होगी और 1 जीबीपीएस तक जाएगी।

    jio mr vr
    jio mr vr - फोटो : jio

    1. अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड (1 जीबीपीएस तक)

    2. मुफ्त घरेलू वॉयस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग

    3. टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग

    4. एंटरटेनमेंट ओटीटी एप्स

    5. गेमिंग

    6. होम नेटवर्किंग

    7. डिवाइस सिक्योरिटी

    8. वर्चुअल रियलिटी का अनुभव

    9. प्रीमियम कंटेंट प्लेटफॉर्म

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें