Jio, Airtel और Vodafone के शानदार रिचार्ज प्लान, रोज 2GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

लॉकडाउन के दौरान घर से काम करते वक्त आपका डाटा पैक खत्म हो गया है और आप अच्छे प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। यहां हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ प्री-पेड प्लान की जानकारी देंगे, जिनमें आपको रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ असीमित कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं तीनों टेलीकॉम कंपनियों के खास रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से...

जियो का 249 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स मुफ्त में प्रीमियम एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान
डबल डाटा ऑफर के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा (कुल 4 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जी5 और वोडाफोन प्ले की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
- Nokia के कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव, तमिलानाडु स्थित प्लांट किया गया बंद
- छह जुलाई से खुलेगा गूगल का ऑफिस, घर से काम करने वालों को सेटअप के लिए मिलेंगे 75 हजार रुपये
- हैकर्स ने अपडेट किया यह मैलवेयर, पासवर्ड और आईडी चुराने में है माहिर
- Apple ने कई सारे एप्स के अपडेट किए जारी, बग की वजह से हो रही थी परेशानी