हैकर्स ने अपडेट किया यह मैलवेयर, पासवर्ड और आईडी चुराने में है माहिर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 May 2020 09:40 PM IST
सार
विज्ञापन
Hackers update AnarchyGrabber trojan malware to steal IDs and passwords
Malware

    विस्तार

    हैकर्स ने एक ट्रोजन मैलवेयर को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद यह मैलवेयर आसानी से पासवर्ड और आईडी को चुरा सकता है। यह मैलेवेयर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी बंद कर देता है। ट्रोजन मैलेवयर को इस साल मिलने वाला यह दूसरा अपडेट है। इससे पहले अप्रैल में इसका अपडेट जारी किया गया है। उसके बाद यह मैलेयवर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को भी बायपास कर देता है।

    इस ट्रोजन मैलवेयर का नाम AnarchyGrabber3 है जो कि मुफ्त में हैकर्स फोरम पर उपलब्ध है। यह मैलवेयर जावास्क्रिप्ट फाइल को भी मोडिफाई कर सकता है और discordmod.js. फाइल को अपलोड कर सकता है। यह किसी साइट पर यूजर्स की लॉगिन को लॉगआउट कर देता है और फिर से आईडी और पासवर्ड डालने को कहता है।

    विज्ञापन

    इसके बाद यूजर्स जैसे ही पासवर्ड और आईडी डालता है तो मैलवेयर टू फैक्टर सिक्योरिटी लेयर को बंद कर देता है। यह मैलवेयर पासवर्ड, ईमेल आईडी, लॉगिन नाम, यूजर टोकन और आईपी को क्रैक करने के लिए webhook का इस्तेमाल करता है। यह मैलेवयर पीड़ित यूजर्स की आईडी से उसके दोस्तों को मैलवेयर वाले मैसेज भेजकर उन्हें भी शिकार बनाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एक ट्रोजन मैलेवयर को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है जिसके मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एडोबी फ्लैश और अन्य थर्ड पार्टी एप्स के जरिए मोबाइल ट्रोजन फोन में पहुंच रहा है। ट्रोजन एक वायरस या मैलवेयर है जो किसी यूजर्स को चुपके से शिकार बनाता है।

    एडवाइजरी में कहा गया है कि EventBot नाम का नया वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। यह एक मोबाइल बैंकिंग ट्रोजन है जो कि लोगों के फोन में मौजूद बैंकिंग जानकारी को चुराने में माहिर है। यह यूजर्स के मैसेज को पढ़ता है। इसके अलावा टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी बायपास करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें