एपल: आईफोन 18 के लॉन्च से पहले आईफोन 16 और आईफोन 17 पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट, किसे खरीदना होगा बेहतर?
एपल सितंबर में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश करने की तैयारी में है। नए मॉडल की एंट्री के साथ iPhone 16 और iPhone 17 की कीमतों में कटौती की उम्मीद है। ऐसे में कम बजट में कौन सा iPhone खरीदना समझदारी होगी?

एपल ने 9 सितंबर को iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने का एलान कर दिया है। हर बार नया iPhone लॉन्च होने के साथ ही कुछ पुराने मॉडल के दाम कम हो जाते हैं। ऐसे में ग्राहकों को उन मॉडल्स को भारी डिस्काउंट में खरीदने का बढ़िया मौका मिल जाता है।

कम हो सकती है पुराने iPhone की कीमत
इस बार भी iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च से पहले iPhone 17 और iPhone 16 की कीमत कम होने की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं आपके लिए दोनों में से कौन सा फोन बेहतर ऑप्शन होगा।

स्टोरेज में iPhone 17 आगे
iPhone 16 का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके मुकाबले iPhone 17 के शुरुआती मॉडल में 256GB स्टोरेज दी गई है। इस लिहाज से iPhone 17 शुरुआती वेरिएंट से ही ज्यादा स्टोरेज देता है, इसलिए दोनों के बीच चुनाव करते समय यह एक अहम अंतर बन जाता है।
- दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया: मार्केट वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर के पार, एपल दे रही कड़ी टक्कर
- काम की बात: बाहर के शोर को कैसे गायब कर देते हैं आपके हेडफोन्स? समझिए कैसे काम करती है एएनसी तकनीक
- वीवो वाई31टी 5जी की सेल शुरू: न पानी का होगा असर, न गिरने पर होगा खराब; जानें कीमत और फीचर्स
- स्मार्टफोन: क्या भारत बना पाएगा अपना 'सैमसंग' और 'शाओमी', 62,500 करोड़ रुपये की नई स्कीम से जगी उम्मीद