यूजर्स का इंतजार हुआ खत्म, Whatsapp पर आए एनिमेटेड स्टिकर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Jul 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
instant messenging plateform whatsapp launch animated stickers for android and ios users
Whatsapp

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए एनिमेटेड स्टिकर्स लॉन्च कर दिए हैं। अब यूजर्स चैटिंग करने के साथ एक-दूसरे को एनिमेटेड स्टिकर्स भेज सकेंगे। आपको बता दें कि एनिमेटेड स्टिकर्स को कुछ दिनों पहले ही 2.20.194.7 बीटा वर्जन पर स्पॉट किया गया था।

    whatsapp
    whatsapp

    व्हाट्सएप को करें अपडेट

    एनिमेटेड स्टिकर्स का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप को गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर अपडेट करना होगा। इसके बाद ही यूजर्स व्हाट्सएप के लेटेस्ट फीचर एनिमेटेड स्टिकर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

    व्हाट्सएप
    व्हाट्सएप - फोटो : पिक्साबे

    ऐसे करें एनिमेटेड स्टिकर्स का इस्तेमाल

    • अगर आप एनिमेटेड स्टिकर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें।
    • इसके बाद जिस यूजर को आप स्टिकर्स भेजना चाहते हैं, उसका चैट बॉक्स ओपन करें।
    • अब यहां आपको इमोजी का विकल्प दिखाई देगा। उस पर टैप करें। इसमें आपको एनिमेटेड स्टिकर पैक दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें।
    • डाउनलोड होने के बाद आप अपनी पसंद के किसी भी एनिमेटेड स्टिकर पर एक क्लिक करके भेज सकते हैं।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स की जानकारी

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें