घर पर लगे थे 6 CCTV कैमरे, फोन से कनेक्ट भी थे लेकिन फिर भी हो गई चोरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Feb 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Hitech Robbery In Doctor House In Vidya Nagar Loots CCTV DVR recorder
HOME CCTV DEMO - फोटो : social media

    पहले लोग अपने घर पर सिक्योरिटी गार्ड रखते ताकि चोरी ना हो। उसके बाद जमाना हाईटेक हुआ तो लोगों ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए अपने घर की निगरानी करने लगे, लेकिन कहते हैं ना कि चोर और पुलिस के हजार हाथ होते हैं। एक डॉक्टर ने अपने घर पर 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, वे दिनभर अपने फोन पर कैमरे की मदद से घर पर नजर भी रखते, बावजूद उनके घर में चोरी हो गई है और चोर नकदी समेत लाखों के सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए हैं।

    CCTV DEMO
    CCTV DEMO - फोटो : Social

    यह मामला मध्य प्रदेश के सपना संगीता के पीछे विद्या नगर में रहने वाले एक डॉक्टर के घर का है। डॉक्टर पुनीत ने अपने पर 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे ताकि चोरी ना हो। सभी कैमरे आईपी कैमरे थे। ऐसे में पुनित ने सभी कैमरे को अपने फोन से एक्सेस करते थे और 24 घंटे घर पर मोबाइल से ही नजर रखते थे।

    USE MOBILE AS CCTV
    USE MOBILE AS CCTV - फोटो : play store

    बीते सोमवार को पुनित के मोबाइल से कैमरे का कनेक्शन कट गया। पुनित को लगा कि बिजली चली गई है या किसी कारणवश वाई-फाई बंद हो गया है लेकिन हुआ वह था जिसके बारे में डॉक्टर साहब ने कभी सोचा नहीं था। सोमवार की रात उनके घर में चोर घुसे और उन्होंने कैमरे का डीवीआर उखाड़ लिया।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें