jio, Airtel और Vodafone के इन प्लान में कौन-सा है बेस्ट, जानें यहां

इस समय भारतीय बाजार में जियो, एयरटेल और वोडाफोन का दबदबा बना हुआ है। तीनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान बाजार में मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को जरूरत के हिसाब से डाटा मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनियों ने अपने यूजरबेस को बढ़ाने के लिए प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी हैं। वहीं, तीनों कंपनियों ने पिछले साल टैरिफ प्लान महंगे किए थे। आज हम आपके लिए तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें 2 जीबी डाटा और जीवन बीमा मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन प्रीपेड प्लान के बारे में...

Jio का 129 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
नोट : इस पैक में आपको जियो प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी।

Airtel का 179 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको इस पैक में दो लाख रुपये का जीवन बीमा भी देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
नोट : इस पैक में आपको एयरटेल एक्सट्रीम एप, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एप की सुविधा मिलेगी।
- इन keyboard shortcut से आपका काम हो जाएगा आसान, नहीं पड़ेगी माउस की जरूरत
- WhatsApp के यूजरबेस में हुआ बड़ा इजाफा, यूजर्स की संख्या 1 अरब के पार
- Coronavirus के चलते रद्द हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2020, पढ़ें पूरी खबर
- टॉयलेट में करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आज ही बंद कर दें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी