Spam Call: स्कैम कॉल से मिलेगी आजादी, गूगल ने लॉन्च किया AI सेफ्टी टूल
Google Spam Detection: पहला टूल "Phone by Google" में Scam Detection है, जो कॉल के बातचीत पैटर्न की निगरानी करता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कोई इनकमिंग कॉल संभावित धोखा हो सकता है या नहीं।

यदि आप भी हर रोज आ रहे स्कैम कॉल से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल अब आपको स्पैम कॉल से आजादी दिलाएगा। गूगल ने बुधवार को एंड्रॉयड डिवाइस के लिए दो नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिक्योरिटी टूल्स लॉन्च किए हैं। इन टूल्स का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को फोन कॉल-आधारित धोखाधड़ी और खतरनाक एप्स से वास्तविक समय में सुरक्षा प्रदान करना है।

- पहला टूल "Phone by Google" में Scam Detection है, जो कॉल के बातचीत पैटर्न की निगरानी करता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कोई इनकमिंग कॉल संभावित धोखा हो सकता है या नहीं।
- दूसरा टूल "Google Play Protect" के तहत रियल-टाइम अलर्ट हैं, जो इंस्टॉल किए गए एप्स की बैकग्राउंड गतिविधियों की निगरानी करता है ताकि हानिकारक एप्स की पहचान की जा सके।

गूगल के नए एआई सेफ्टी टूल
गूगल ने अपने सेफ्टी ब्लॉग में इन दोनों नए सिक्योरिटी टूल्स के बारे में विस्तार से बताया है। ये दोनों फीचर्स पहले Google Pixel 6 और उससे नए मॉडल्स पर जारी किए जा रहे हैं। Scam Detection सुविधा शुरू में केवल उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने गूगल बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप किया है और यह सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा के फोन कॉल्स पर कार्य करेगी। वहीं Google Play Protect के लाइव अलर्ट यूएस के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध होंगे।
- BSNL IFTV: बीएसएनएल ने लॉन्च की पहली फाइबर आधारित इंट्रानेट टीवी सेवा, देख सकेंगे 500+ लाइव चैनल
- BSNL D2D: बीएसएनएल की डायरेक्ट टू डिवाइस सर्विस लॉन्च, कॉलिंग के लिए नहीं होगी सिम कार्ड की जरूरत
- Flood Forecasting: अब 100 देशों को पहले ही मिल जाएगी बाढ़ की चेतावनी, गूगल का एआई टूल हुआ लॉन्च
- US Eelection: क्या ट्रंप को सपोर्ट करना एलन मस्क को पड़ा महंगा, राष्ट्रपति बनने के बाद 1,15,000 ने छोड़ा X