BSNL IFTV: बीएसएनएल ने लॉन्च की पहली फाइबर आधारित इंट्रानेट टीवी सेवा, देख सकेंगे 500+ लाइव चैनल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

BSNL IFTV: जिन ग्राहकों के पास एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले टीवी हैं, वे गूगल प्ले स्टोर से BSNL Live TV एप डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसएनएल की IFTV सेवा का सब्सक्रिप्शन करने के लिए ग्राहक गूगल प्ले स्टोर से BSNL Selfcare एप डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSNL Launches Fibre-Based Intranet TV Service With Over 500 Live Channels
BSNL IFTV - फोटो : BSNL

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारत में पहली फाइबर आधारित इंट्रानेट टीवी सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा को IFTV नाम दिया गया है और इसे पिछले महीने बीएसएनएल के नए लोगो और छह अन्य नई सेवाओं के साथ लॉन्च किया गया था। यह सेवा बीएसएनएल के फाइबर-टू-द-होम (FTTH) नेटवर्क का इस्तेमाल करती है, जो यूजर्स को हाई क्वालिटी वाले लाइव टीवी चैनल और पे टीवी सुविधा प्रदान करती है।

    बीएसएनएल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि उसकी नई IFTV सेवा मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के ग्राहकों को हाई क्वालिटी वाली स्ट्रीमिंग के साथ 500 से अधिक लाइव टीवी चैनल उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा यह पे टीवी कंटेंट भी प्रदान करेगी। जहां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की लाइव टीवी सेवाओं में स्ट्रीमिंग डेटा मासिक डेटा कोटा से काटा जाता है, वहीं बीएसएनएल IFTV में ऐसा नहीं होगा।

    विज्ञापन

    बीएसएनएल का कहना है कि टीवी स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल किया गया डेटा उनके डेटा पैक से अलग रहेगा और FTTH पैक से नहीं काटा जाएगा। इसके बजाय यह स्ट्रीमिंग के लिए अनलिमिटेड डेटा देगा। लाइव टीवी सेवा विशेष रूप से बीएसएनएल FTTH ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध कराई जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीएसएनएल ने यह भी पुष्टि की है कि वह इस सेवा में लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन प्राइम वीडियो, डिजनी+ हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और ZEE5 का सपोर्ट भी जोड़ेगा। इसके अलावा इसमें गेम्स की सुविधा भी दी जाएगी, हालांकि वर्तमान में बीएसएनएल की IFTV सेवा केवल एंड्रॉयड टीवी के साथ ही है। जिन ग्राहकों के पास एंड्रॉयड 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले टीवी हैं, वे गूगल प्ले स्टोर से BSNL Live TV एप डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसएनएल की IFTV सेवा का सब्सक्रिप्शन करने के लिए ग्राहक गूगल प्ले स्टोर से BSNL Selfcare एप डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें