जापान की कंप्यूटर लैब में तैयार हुई 'डिजिटल बेटी'

बीते साल जापान में एक नई सेलिब्रेटी स्टार का उदय हुआ। किसी आम लड़की की भांति दिखने वाली साया को देखकर यक़ीन ही नहीं होता कि उन्हें टोक्यो के कंप्यूटर लैब में तैयार किया गया है। स्कूल ड्रेस के साथ टाई, झालरदार बाल और मासूमियत के साथ जब साया कहीं से गुजरती है तो लोगों को पता ही नहीं चलता है कि वो में इंसान नहीं हैं। साया को तैयार करने वाली टीम में महिला ग्राफिक आर्टिस्ट यूका इशिकावा कहती हैं,
जब कोई साया को देखता है तो सबसे पहले यही कहता है, 'मुझे तो लगता है कि मैंने इसे कहीं देखा है' या फिर 'अरे ये तो उसकी तरह लगती है'। जब यूका और उनके पति ने एक साथ पहली बार साया की तस्वीर ऑनलाइन साझा की, तब जाकर लोगों को मालूम हुआ कि कंप्यूटर डिज़ाइन से क्या कुछ कमाल किया जा सकता है।

बीते एक साल के दौरान इस दंपत्ति ने साया को परफैक्ट बनाने की दिशा में भी काफ़ी काम किया है। उसके चेहरे मोहरे को कहीं ज्यादा सहज भाव देने की कोशिश के साथ साया का नया वर्जन उन्होंने पेश किया है। यूको इशिकावा कहती हैं, "हमने साया को ज़्यादा मानवीय बनाने के लिए उसके सिर से अंगूठे तक काम किया है।"
साया के नए वर्जन को देखने के बाद दुनिया भर में लोग दंग हैं. एक यूजर ने ट्वीट किया है, "ये तो वास्तविक लड़की की तस्वीर है। एक दूसरे शख़्स ने लिखा है, "मैं उसकी आवाज़ सुनने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता, वह कैसे चलती है, ये भी देखना है।" एक अन्य शख़्स ने लिखा है, "कमाल है, एकदम वास्तविक लगती है"

यूको इशिकावा ने बताया, 'हम ख़ुद को साया के पैरेंट्स के तौर पर नहीं देखते हैं, लेकिन उसे अपनी बेटी की तरह ही प्यार और लगाव से तैयार किया है'। यूको के मुताबिक़ साया को बनाने के दौरान उनके दिमाग में टोक्यो के शिबुआ इलाके में रहने वाली लड़कियों का ध्यान था। कोशिश ये भी की गई है साया, 17 साल की दिखे। हालांकि साया की कोई उम्र नहीं है।
साया में जापानी महिलाओं में पाए जाने वाले हर अच्छे गुण को शामिल किया गया है। मसलन वह दयालु है, अच्छा लड़की है और नैतिक मूल्यों से भरी हुई है। साथ में क्यूट तो है ही साया।