सैमसंग ने रिकॉल हुए नोट 7 का उत्पादन रोका

एजेंसी/सोल
Tue, 11 Oct 2016 05:24 AM IST
विज्ञापन
Samsung crisis deepen over Galaxy Note 7

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन का उत्पादन रोक दिया है। फोन की बैटरियों के फटने की दो घटनाओं के करीब एक माह बाद कंपनी ने रिकॉल की घोषणा की थी। उत्पादन रोकने की खबर दक्षिण कोरिया के एक न्यूज एजेंसी योनैप ने जारी की है लेकिन कंपनी इस रिपोर्ट पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    खबर में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन के उपभोक्ता कानूनों के मद्देनजर उत्पादन को रोकने का फैसला लिया गया है। सैमसंग ने 2 सितंबर को गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री को रोकने का फैसला लिया था और बेचे जा चुके मोबाइल की बैटरी के रिकॉल की घोषणा की थी। फटी बैटरी वाली मोबाइल के सोशल मीडिया में आने पर कंपनी की बड़ी फजीहत हुई थी और रिकॉल को कंपनी प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाने वाला बताया गया था। रिकॉल के बाद रिप्लेसमेंट में दिए गए फोन में भी इसी तरह की समस्या आने की बात सामने आई। हुई।

    विज्ञापन

    बीते रविवार को अमेरिकी फर्म एटीएंडटी और जर्मन कंपनी टी-मोबाइल ने गैलेक्सी नोट 7 की जांच चलने तक इस फोन को बदल कर दूसरा देने से मना कर दिया है। हालांकि एटीएंटटी सैमसंग के ही दूसरे मोबाइल या कोई अन्य मोबाइल देने के लिए राजी हो गई है लेकिन टी-मोबाइल ने गैलेक्सी नोट 7 की न सिर्फ बिक्री रोक दी है बल्कि एक्सचेंज प्रोग्राम भी रोक दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें