BSNL ने लॉन्च किए दो नए प्री-पेड सस्ते प्लान, मिलेगा 70GB तक डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Jul 2020 06:59 PM IST
BSNL Launches Two best data plan Rs 151 and Rs 251 with upto 70GB data
BSNL NEW DATA PLAN - फोटो : amarujala

    यदि आप भी घर से काम कर रहे हैं तो आपके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें आपको भरपूर डाटा मिलेगा। इनमें से एक प्लान डाटा वाउचर है और दूसरा फुल टॉकटाइम वाला है, हालांकि इन दोनों प्लान को फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के लिए है। इसके अलावा कंपनी ने 108 रुपये वाले प्लान को रि-लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में विस्तार से...

    BSNL NEW PLAN
    BSNL NEW PLAN - फोटो : social media

    सबसे पहले 151 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको 40 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 30 दिनों की होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान है। तो यदि आप घर से काम कर रहे हैं और आपके इलाके में BSNL की कवरेज है तो यह प्लान आपको लिए बेस्ट है।

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    अब बात 251 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैधता भी 30 दिनों की है लेकिन इसमें आपको 70 जीबी डाटा मिलेगा। अब आपको बता दें कि ये दोनों प्लान डाटा प्लान हैं। ऐसे में आपको किसी तरह की कॉलिंग या मैसेजिंग की सुविधा इन दोनों प्लान में नहीं मिलने वाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें