Airtel 5G Plus: गुरुग्राम के इन 13 इलाकों में शुरू हुई एयरटेल 5G प्लस सर्विस, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 16 Nov 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Airtel 5G Plus rollout in Gurugram these 13 Locations to Get 5G Connectivity details in hindi
Airtel 5G Plus - फोटो : सोशल मीडिया

    भारती एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस का विस्तार करते हुए मंगलवार को एक और नए शहर गुरुग्राम में 5G प्लस सेवाओं को लाइव कर दिया है। अब गुरुग्राम के एयरटेल ग्राहक हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे। बता दें कि इससे पहले एयरटेल आठ शहरों में दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी और कोलकाता में अपनी Airtel 5G Plus सर्विस को लॉन्च कर चुका है। बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने दो नए शहरों बेंगलुरु और हैदराबाद में JIO TRUE 5G सर्विस को लॉन्च किया है।

    Airtel 5G
    Airtel 5G - फोटो : अमर उजाला

    भारती एयरटेल, दिल्ली-एनसीआर की सीईओ निधि लौरिया ने गुरुग्राम में 5G प्लस सेवाओं को लाइव करते हुए कहा, अब गुरुग्राम में भी एयरटेल के ग्राहक हाई स्पीड इंटरनेट का अनुभव कर सकते हैं। एयरटेल ग्राहकों को 4G स्पीड की तुलना में करीब 20-30 गुना तेज स्पीड से इंटरनेट का आनंद लिया जा सकता है। वहीं कंपनी का कहना है कि 5G प्लस सेवाओं के लिए आपको नई सिम लेने की जरूरत नहीं रहेगी। पुरानी 4G सिम के साथ ही नई सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    भारती एयरटेल
    भारती एयरटेल - फोटो : अमर उजाला

    गुरुग्राम के इन जगहों पर मिलेगा 5G की सुविधा

    एयरटेल 5G सर्विस को गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब, डीएलएफ फेज 2, एटलस चौक, एमजी रोड, इफको चौक, राजीव चौक, उद्योग विहार, निर्वाण कंट्री, रेलवे स्टेशन गुरुग्राम, सिविल लाइंस, आरडी सिटी, हुडा सिटी सेंटर, गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य कुछ चुनिंदा जगहों पर लाइव किया गया है।

    ये भी पढ़ें: अब YouTube Shorts से कर सकेंगे शॉपिंग, कंपनी ने शुरू की नई सुविधा, जानें क्या है खास

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें