AC Stabilizer: क्या एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाना समझदारी है या बेवकूफी? जानिए क्या है सच
AC Stabilizer Guide:
एसी खरीदते वक्त एक सवाल अक्सर परेशान करता है कि क्या स्टेबलाइजर भी जरूरी है? आजकल के मॉडर्न एसी में इनबिल्ट प्रोटेक्शन मिलता है, लेकिन हर घर के लिए यह फैसला एक जैसा नहीं होता। यहां जानिए सही विकल्प क्या है।

गर्मियों के आते ही एसी की डिमांड बढ़ जाती है। कई लोग एसी खरीदने के साथ-साथ स्टेबलाइजर भी खरीद लाते हैं। लेकिन एसी खरीदते समय कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इसके साथ स्टेबलाइजर भी लगाना जरूरी है? अगर आप भी अपने घर में एसी लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।

क्या है स्टेबलाइजर का काम?
स्टेबलाइजर का काम वोल्टज को कंट्रोल करने का होता है। सीधे तौर पर कहें तो यह वोल्टेज में होने वाले उतार-चढ़ाव यानी फ्लक्चुएशन को कंट्रोल करता है। इससे एसी को स्थिर वोल्टेज मिलता है और फ्लक्चुएशन से होने वाले नुकसान से बचाता है। कई लोग घर में टीवी, फ्रीज या वाशिंग मशीन के लिए भी स्टेबलाइजर लगाते हैं।

कब जरूरी है स्टेबलाइजर?
- आजकल आने वाले ज्यादातर इन्वर्टर एसी में पहले से ही वोल्टेज प्रोटेक्शन सिस्टम मिलता है। ये एसी आमतौर पर 160 से 280 वोल्ट तक की रेंज में आराम से काम कर लेते हैं। इस तरह के एसी के साथ अलग से स्टेबलाइजर लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- हालांकि, अगर आप नॉन-इन्वर्टर एसी लगवा रहे हैं तो आपको एक स्टेबलाइजर की जरूरत पड़ सकती है। यह इसलिए क्योंकि नॉन-इन्वर्टर एसी में इनबिल्ट स्टेबलाइजर नहीं होता।
- एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाना उन लोगों के लिए भी जरूरी हो जाता है जिनके यहां वोल्टेज का फ्लक्चुएशन ज्यादा होता है। वोल्टज में उतार-चढ़ाव से एसी के कंपोनेंट (जैसे सर्किट बोर्ड और कंप्रेसर) के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
- Smartphones: स्मार्टफोन की कीमतों में 40% तक का तगड़ा उछाल, वीवो और सैमसंग समेत इन ब्रांड्स ने दिया झटका
- गूगल के 5 बड़े अपडेट: बदल सकेंगे Gmail ID, Android 17 में आएगा डार्क मोड, जेमिनी से बनाएं गाने
- Artemis-2: चांद के बेहद करीब से गुजरा आर्टेमिस-2, सामने आईं सांसें थमा देने वाली तस्वीरें
- Prepaid Meter Tips: रोज कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं आप? स्मार्ट मीटर एप से रखें हर यूनिट का हिसाब-किताब