Prepaid Meter Tips: रोज कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं आप? स्मार्ट मीटर एप से रखें हर यूनिट का हिसाब-किताब
Prepaid Electricity Meter:
अगर स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगने के बाद आपका बिल बढ़ता महसूस हो रहा है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। बस एक एप के जरिए आप रोजाना की बिजली खपत को ट्रैक कर सकते हैं और खर्च पर कंट्रोल पा सकते हैं।

आज के समय में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर तेजी से घरों में लगाए जा रहे हैं। इन मीटरों की खास बात यह है कि ये आपको बिजली की खपत का पूरा हिसाब रखने की सुविधा देते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका बिजली बिल ज्यादा आ रहा है, तो इसका जवाब आपके फोन में मौजूद एप में ही मिल सकता है। इस एप के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आप रोज कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं और उसका खर्च रुपये में कितना बन रहा है।

एप से ऐसे ट्रैक करें रोजाना की खपत
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ एक मैनेजमेंट एप दी जाती है, जिसमें लॉग इन करके आप अपनी बिजली खपत का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।एप की होम स्क्रीन या मेन्यू में आपको View Usage History जैसा ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक चार्ट के रूप में डेटा दिखने लगता है।इस चार्ट में आप अलग-अलग तारीख पर क्लिक करके देख सकते हैं कि उस दिन आपने कितने kWh बिजली इस्तेमाल की।इससे आपको अपने रोजाना के उपयोग का सही अंदाजा मिल जाता है।

रुपये में भी जान सकते हैं खर्च
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि रोज कितने रुपये की बिजली खर्च हो रही है, तो एप में “View Cost” ऑप्शन को ऑन करना होगा।इसके बाद वही चार्ट आपको यूनिट के बजाय सीधे रुपये में खपत दिखाने लगेगा।इससे यह समझना आसान हो जाता है कि किस दिन आपका खर्च ज्यादा हुआ और किस दिन कम।
- Fridge: दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए फ्रिज? ये छोटी सी गलती बढ़ाती है बिजली बिल, जानिए काम की बात
- AI Deal: एआई ने बिना एजेंट के 9.5 करोड़ में बिकवा दिया घर, प्रॉपर्टी डीलर्स में मचा हड़कंप, जानिए ये कैसे हुआ
- Artemis-2: सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, GoPro... Nikon जैसे 28 कैमरों के साथ मून मिशन पर गए थे एस्ट्रोनॉट्स
- Jio vs Airtel: 84 दिन वाले प्लान में कौन है ज्यादा किफायती? जानिए किसमें मिलते हैं बेहतर फायदे