सोशल मीडिया कंपनियों से विवाद के बाद हर बार आए देसी वर्जन, कुछ इस्तीफे भी हुए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Feb 2021 07:55 PM IST
Social media companies and Indian government disputes from twitter to koo and pubg to faug all you need to know
social media companies Vs Indian Gov. - फोटो : अमर उजाला

    हाल ही में ट्विटर के साथ भारत सरकार के टकराव के बाद ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर (इंडिया एवं साउथ एशिया) महिमा कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वैसे तो महिमा कौल ने कहा है कि वह निजी कारणों से इस्तीफा दे रही हैं लेकिन इनका इस्तीफा भारत सरकार से हाल ही में हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले साल फेसबुक के एक बड़े अधिकारी ने सरकार से विवाद के बाद इस्तीफा दिया था।

    Mahima Kaul
    Mahima Kaul - फोटो : twitter/Mahima Kaul

    महिमा कौल का इस्तीफा और ट्विटर से विवाद

    26 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन में लाल किले में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने ट्विटर से विवाद ट्वीट हटाने और अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था जिसके बाद ट्विटर ने अपनी पॉलिसी का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। उसके बाद सरकार की ओर से ट्विटर को प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी मिली, हालांकि बाद में ट्विटर ने 97 फीसदी अकाउंट ब्लॉक किए, लेकिन सरकार के साथ हो रही नोंकझोंक के बीच महिमा कौल ने इस्तीफा दे दिया। महिमा कौल ने कहा कि वह निजी कारणों से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन एक सप्ताह से चल रहे टकराव के बीच महिमा का इस्तीफा विवाद से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

    अंखी दास
    अंखी दास - फोटो : सोशल मीडिया

    फेसबुक इंडिया पॉलिसी हेड अंखी दास का इस्तीफा

    यह पहला मौका नहीं है जब सरकार से टकराव के बाद किसी सोशल मीडिया कंपनी के बड़े अधिकारी ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में फेसबुक इंडिया की सार्वजनिक नीति मामलों की प्रमुख अंखी दास ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनपर फेसबुक पर नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों पर रोक लगाने के मामले में कथित तौर पर पक्षपात का आरोप था। उन पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के फेसबुक ग्रुप पर कई साल तक भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में संदेश पोस्ट किए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें