आप होंगे ट्रिलियन डॉलर की कंपनी लेकिन लोगों के लिए निजता महत्वपूर्ण है: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप से कहा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Feb 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court issues notice to Facebook and WhatsApp Over WhatsApp latest privacy policy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी उसके लिए गले की फांस बन गई है। नई पॉलिसी आने के बाद लाखों लोगों ने व्हाट्सएप को अलविदा कहा तो कई लोगों ने व्हाट्सएप पे के लिए साइनअप ही नहीं किया। व्हाट्सएप की नई पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। आज यानी 15 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप और फेसबुक को नोटिस जारी किया है।

    व्हाट्सएप ने इसी साल जनवरी में नई प्राइवेसी पॉलिसी जारी की थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई है। अब मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप से जवाब मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

    विज्ञापन

    प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने कर्मण्य सिंह सरीन सरीन के अंतरिम आवेदन पर सरकार और फेसबुक की मिल्कियत वाले व्हाट्सएप को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 2017 की लंबित एक याचिका में दायर अंतरिम आवेदन पर जारी किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि यह मामला 2017 से ही कोर्ट में चल रहा है। व्हाट्सएप की निजता पॉलिसी के खिलाफ कर्मण्य सिंह सरीन ने साल 2017 में ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि जब से व्हाट्सएप फेसबुक के पास आया है तब से व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा फेसबुक के साथ शेयर किया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें