काम की खबर: अब QR कोड स्कैन करके दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे WhatsApp चैट, जानें तरीका

आप सभी लोग WhatsApp इस्तेमाल करते होंगे। WhatsApp के साथ सबसे बड़ी दिक्कत चैट ट्रांसफर को लेकर हमेशा से होती रही है। कई थर्ड पार्टी एप WhatsApp चैट ट्रांसफर की सुविधा देते हैं लेकिन इसमें डाटा लीक का खतरा रहता है। अब WhatsApp ने चैट ट्रांसफर करने के लिए सबसे शानदार फीचर दे दिया है। अब आप क्यूआर कोड को स्कैन करके WhatsApp चैट को एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी दी है। WhatsApp की चैट हिस्ट्री को अब आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। जकरबर्ग ने कहा है कि यह पूरी तरह से सिक्योर होगा। चैट की साइज को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी यानी आपकी चैट में बड़ी-बड़ी फाइलें या अटैचमेंट हैं तो भी चैट आराम से ट्रांसफर हो जाएगा।

इसके साथ शर्त यह है कि दोनों डिवाइस में एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए यानी चैट तभी ट्रांसफर होगा जब दोनों फोन या तो आईफोन होंगे या फिर एंड्रॉयड होंगे यानी आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन में क्यूआर कोड को स्कैन करके चैट को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। मार्क जकरबर्ग ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।
- Twitter: अब बिना लॉग-इन नहीं देख सकते ट्वीट, एलन मस्क ने कहा- हमारा डेटा लूटा जा रहा था
- Twitter: कर्नाटक हाई कोर्ट से ट्विटर की याचिका खारिज, जुर्माना भी लगा, केंद्रीय मंत्री ने डोर्सी को घेरा
- साइबर सुरक्षा और साइबर क्राइम को लेकर सरकार चिंतित, गूगल-एपल जैसे ग्लोबल टेक दिग्गजों के साथ बुलाई बैठक
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर पर शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार, शुरू हुई जांच