सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर पर शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार, शुरू हुई जांच
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपनी आय और मुनाफे की रिपोर्ट में कथित विसंगतियों के लिए यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर मौजूद 15 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नोटिस जारी किया है।

विस्तार
सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर के खिलाफ अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपनी आय और मुनाफे की रिपोर्ट में कथित विसंगतियों के लिए यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर मौजूद 15 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नोटिस जारी किया है।
आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 15 ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और स्टार्स को नोटिस भेजा है, जिन्होंने विदेशों में छुट्टियां मनाने और लक्जरी शॉपिंग करने का दिखावा किया था। विभाग ने केरल स्थित लगभग 10 यूट्यूबर्स और अन्य सोशल मीडिया प्रभावशाली लोगों, मुख्य रूप से युवा कलाकारों और अभिनेताओं पर तलाशी लेने के बाद पिछले सप्ताह जांच शुरू की थी।
सूत्र बताते हैं कि विभाग द्वारा की गई डाटा एनालिटिक्स जांच से पता चला है कि ये इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स महत्वपूर्ण आय अर्जित कर रहे थे, लेकिन या तो अपने आयकर रिटर्न (आईटीआर) में इसका खुलासा करने में विफल रहे या कम रिपोर्ट कर रहे थे। इस विसंगति का मुख्य कारण कर कानूनों के बारे में उनकी जागरूकता की कमी हो सकती है।
- सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया बड़ी स्क्रीन वाला गेमिंग मॉनिटर, OLED डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
- Candy Crush के दीवाने सिर्फ धोनी ही नहीं, इस बड़ी कंपनी के CEO भी खेलते हैं यह गेम
- 20 हजार की कीमत में सबसे दमदार फोन, मिलेगा 108MP कैमरा
- Upcoming Phone: अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने की सोच रहे हैं तो देख लें लिस्ट