Google for India 2020: क्या है Read Along (Bolo) एप जिसका सुंदर पिचाई ने किया जिक्र?

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 13 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Google for India 2020 sunder pichai mention Read Along Bolo mobile app know about it
सुंदर पिचाई - फोटो : सोशल मीडिया

    गूगल (Google) के खास कार्यक्रम गूगल फॉर इंडिया 2020 (Google For India) की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के कारण इस कार्यक्रम को वर्चुअली आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने खास मोबाइल एप का जिक्र किया है, जिसका नाम Read Along (Bolo) है। सुंदर पिचाई ने कहा है कि इस एप को ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है और अब इसे 180 देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस मोबाइल एप को 2019 में पेश किया था।

    Read Along (Bolo)
    Read Along (Bolo) - फोटो : PLAY STORE

    Read Along (Bolo) एप

    रीड अलोंग (बोलो) एक मजेदार रीडिंग ट्यूटर एप है। इस मोबाइल एप को खास पांच वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस एप में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) असिस्टेंट दीया का सपोर्ट दिया गया है, जो बच्चों के पढ़ने के कौशल को बेहतर बनाती है।

    रीड अलोंग एप बिना इंटरनेट के करता है काम

    रीड अलोंग बोलो एप बिना इंटरनेट के भी काम करता है। खास बात यह है कि इस एप में मौजूद असिस्टेंट दीया बच्चों के रीडिंग स्किल को बेहतर बनाने के साथ-साथ फीडबैक भी देती है।

    Read Along (Bolo)
    Read Along (Bolo) - फोटो : PLAY STORE

    Read Along (Bolo) एप के फीचर्स

    गूगल के खास मोबाइल एप में कथा किड्स और छोटा-भीम जैसी किताबें मौजूद हैं। इसके साथ ही इस एप में कई Educational गेम दिए गए हैं, जो बच्चों की रीडिंग स्कील को बेहतर बनाते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस एप में मल्टी चाइल्ड प्रोफाइल फीचर दिया गया है, जिसके जरिए दो बच्चें एकसाथ इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इस एप का साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है और अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें