गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए 11 Joker मैलवेयर, अपने आप एक्टिव कर रहे थे प्रीमियम सर्विस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Jul 2020 02:06 PM IST
Google removed 11 apps infected with Joker malware from Play Store
Android Malware

    पिछले साल से ही गूगल प्ले-स्टोर पर जोकर (Joker) मैलवेयर की भरमार लगी है। अब चेक प्वाइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट में नए तरह के जोकर मैलवेयर का खुलासा किया गया है। चेक प्वाइंट ने जोकर ड्रोपर (Joker Dropper) और प्रीमियम डायलर (Premium Dialer) स्पाइवेयर का पता लगाया है।

    ये स्पाइवेयर तमाम लोकप्रिय एप्स में छिपकर रहे हैं। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए जोकर मैलवेयर आपके फोन में नया मैलेवयर डाउनलोड करने में सक्षम हैं। एक बार फोन में डाउनलोड होने के बाद ये मैलवेयर यूजर्स के मोबाइल नंबर से कई तरह का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खुद ही ले लेते हैं। यूजर को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती, हालांकि जोकर मैलवेयर वाले 11 एप्स को गूगल ने प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया है।

    गूगल ने किन-किन एप को प्ले-स्टोर से डिलीट किया है?

    गूगल ने जिन एप को जोकर मैलवेयर के कारण प्ले-स्टोर से डिलीट किया है उनमें com.imagecompress.android, com.relax.relaxation.androidsms, com.cheery.message.sendsms, com.peason.lovinglovemessage, com.contact.withme.texts, com.hmvoice.friendsms, com.file.recovefiles, com.LPlocker.lockapps, com.remindme.alram और com.training.memorygame. जैसे एप्स शामिल हैं। दरअसल गूगल ने इन कोड वाले एप्स को डिलीट किया है। चेक प्वाइंट ने एप के नाम जाहिर नहीं किए हैं।

    बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही गूगल ने 25 मोबाइल एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया है। गूगल ने यह कार्रवाई डाटा चोरी को लेकर किया है। ये सभी फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे थे। गूगल को इन एप्स के बारे में फ्रांस की साइबर सिक्योरिटी फर्म Evina ने दी थी। इन एप्स को 25 लाख से अधिक डाउनलोड किया गया है।

    इनमें से कई एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर पिछले दो सालों से थे। इन एप्स के बारे में Evina ने अपने एक ब्लॉग में जानकारी दी है। इनमें से अधिकतर एप्स वीडियो एडिटिंग, फ्लैश लाइट और वॉलपेपर से संबंधित थे। इनमें से Super Wallpapers Flashlight और Padenatef जैसे एप्स को लोगों ने पांच लाख से अधिक बार डाउनलोड किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें