कोरोना के कारण लगातार दो बार बढ़ सकती हैं रिचार्ज प्लान की कीमतें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री को करारा झटका लगा है। इसके परिणामस्वरूप आने वाले 12 से 18 महीनों में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ सकती है। इसके अलावा रिचार्ज प्लान के साथ मिलने वाली सेवाओं में भी कटौती की जा सकती है। वहीं, इमर्जिंग मार्केट्स टेक्नॉलजी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एंड टेलिकम्युनिकेशंस के लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि कंपनियां अगले छह महीने में अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों ने अभी तक रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया है।

12 से 18 महीनों में बढ़ सकती हैं रिचार्ज प्लान की कीमत
प्रशांत सिंघल ने कहा है कि इस समय अधिकतर उपभोक्ता किफायती रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाना समझदारी नहीं है। लेकिन जिस तरह टेलीकॉम कंपनियां कोरोना की मार झेल रही हैं, उससे लगता है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में दो बार टैरिफ प्लान महंगे हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि अगर आने वाले समय में भी इस ही तरह की स्थिति बनी रही, तो अगले छह महीनों में कंपनियां टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ा सकती हैं।

ARPU में हो सकती है वृद्धि
प्रशांत सिंघल का कहना है कि आने वाले दो से तीन वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों के ARPU में 60 फीसदी से लेकर 80 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है, लेकिन यह तभी मुमकिन है, जब टैरिफ प्लान महंगे होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिनमें दावा किया गया था कि आने वाले समय में टैरिफ प्लान पांच फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक टैरिफ प्लान की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन अगर पांच फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो आपको जियो से लेकर एयरटेल तक के प्लान के लिए इतना चार्ज देना होगा...
- Airtel के ये हैं शानदार अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा प्लान, कीमत 300 रुपये से कम
- Google ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाए 11 मोबाइल एप, यूजर्स को लगा रहे थे चूना
- यूजर्स का इंतजार हुआ खत्म, Whatsapp पर आए एनिमेटेड स्टिकर्स
- 'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर से कंपनियों के खर्च में आई भारी कमी, कोरोना के बाद भी रह सकता है लागू!