Zanco Tiny T1 है दुनिया का सबसे छोटा फोन, वजन सिर्फ 13 ग्राम, देखें तस्वीरें

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Dec 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone
Zanco Tiny T1

    अब आप भी बड़े स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं तो आपके लिए दुनिया का सबसे छोटा फोन लॉन्च हो गया है जिसकी साइज एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है। इस अनोखे फोन को यूनाइटेड किंगडम की कंपनी Kickstarter ने लॉन्च किया है जिसका नाम Zanco Tiny t1 है। इस फोन को 18 साल पुरानी कंपनी Clubit New ने तैयारी किया है।

    Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone
    Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone

    Tiny t1 की साइज की बात करें तो इसकी साइज क्रेडिट कार्ड से भी छोटी है। फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि यह वॉकिंग करने वालों, दौड़ने वालों, साइकिल चलाने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

    Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone
    Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone

    हालांकि यह फोन फीचर फोन है और यह 2जी नेटवर्क पर काम करता है। इसमें 200mAh की बैटरी लगी है जो 180 घंटे का टॉकटाइम देती है। फोन का वजन सिर्फ 13 ग्राम है और इसमें 0.49 इंच की OLED डिस्प्ले है। इसमें 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 32 एमबी रैम दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें