Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे फास्ट? कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सभी डिटेल्स

शाओमी ने Xiaomi 13 सीरीज के टॉप फोन Xiaomi 13 Pro को भारत में हाल ही में पेश किया है। इस फोन के साथ स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और Leica कैमरा सेंसर मिलता है। फोन की कीमत 79,999 रुपये है। वनप्लस का OnePlus 11 इस फोन को तगड़ी टक्कर दे रहा है। दोनों फोन एक जैसे प्रोसेसर के साथ आते हैं। हालांकि, वनप्लस 11 की कीमत थोड़ी कम है। यदि आप भी नए फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं।

Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: कीमत
Xiaomi 13 Pro सेरेमिक व्हाइट और सेरेमिक ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। फोन को अमेजन, Mi.com, Mi Home, रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।OnePlus 11 5G टाइटन ब्लैक और इंटरनल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन इसके 8 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 56,999 और 16 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये रखी गई है। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: डिस्प्ले
Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन, HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन (3200x1440 पिक्सल) और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले के साथ 240Hz तक टच सैपलिंग रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले के साथ प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलता है।OnePlus 11 5G को 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ LTPO 3.0, (1,440x3,216 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 1,000Hz तक टच सैपलिंग रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट मिलता है।
- AI Robot Lawyer: दुनिया के पहले रोबोट वकील पर ही दर्ज हुआ केस, बिना लाइसेंस कर रह था लॉ की प्रैक्टिस
- pTron Bassbuds Zen Review: कम कीमत में चार माइक वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है पैसा वसूल प्रोडक्ट
- साल भर रिचार्ज की छुट्टी! Jio के इस प्लान में मिलेगा एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डाटा, देखें डिटेल
- Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ