AI Robot Lawyer: दुनिया के पहले रोबोट वकील पर ही दर्ज हुआ केस, बिना लाइसेंस कर रह था लॉ की प्रैक्टिस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 15 Mar 2023 04:04 PM IST
सार

शिकागो बेस्ड लॉ फर्म एडल्सन ने AI Robot Lawyer पर मुकदमा दायर किया है। लॉ फर्म का कहना है कि रोबोट लॉयर के पास कानून की डिग्री नहीं और वह बिना डिग्री और लाइसेंस लॉ की प्रैक्टिस कर रहा है।

विज्ञापन
Case filed against AI Robot Lawyer by law firm accused of practicing law without license
एआई रोबोट वकील डूनॉटपे - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यूएस आधारित स्टार्टअप डूनॉटपे (DoNotPay) ने हाल ही में दुनिया का पहला AI टेक्नोलॉजी पर आधारित रोबोट वकील पेश किया था। कंपनी ने कहा था कि यह रोबोट ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह देगा। लेकिन अब रोबोट खुद ही मुसीबत में है, क्योंकि AI लॉयर पर बिना लाइसेंस के लॉ की प्रैक्टिस करने का आरोप लगा है। रोबोट पर अमेरिका में केस भी दायर किया गया है।

    शिकागो बेस्ड लॉ फर्म एडल्सन ने एआई टेक्नोलॉजी पर आधारित रोबोट वकील पर मुकदमा दायर किया है। लॉ फर्म का कहना है कि रोबोट लॉयर के पास कानून की डिग्री नहीं और वह बिना डिग्री और लाइसेंस लॉ की प्रैक्टिस कर रहा है। फर्म का कहना है कि हकीकत में डूनॉटपे एक रोबोट है, वकील या कानूनी फर्म नहीं है। रोबोट के पास कानून की डिग्री नहीं है और कोई इसे सुपरवाइज भी नहीं करता।

    विज्ञापन

    बता दें कि एआई रोबोट वकील को बनाने वाली कंपनी डूनॉटपे ने शुरुआत में इसे छोटे-मोटे कामों जैसे ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह देने के लिए तैयार करने की बात कही थी। कंपनी ने कहा था कि यह रोबोट फरवरी से अमेरिकी कोर्ट में ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी बहस करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डूनॉटपे के संस्थापक और सीईओ जोशुआ ब्राउनर ने ट्विटर पर मुकदमे की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, " बुरी खबर! अमेरिका के सबसे अमीर क्लास एक्शन वकील जे एडल्सन मेरे स्टार्टअप DoNotPay पर मुकदमा कर रहे हैं। मिस्टर एडल्सन, जिन्होंने अरबों कंपनियों पर मुकदमा किया है, हम पर बिना लाइसेंस लॉ की प्रैक्टिस करने का आरोप लगा रहे हैं। मिस्टर एडल्सन एआई प्रोडक्ट को समाप्त करने के लिए अदालती आदेश की मांग कर रहे हैं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें